Computer education will also be given in Sanskrit schools
- फोटो : KAUSHAMBI
प्रत्येक स्कूल से कम से कम एक प्रोजेक्ट बनवाएं
विज्ञान शिक्षक मार्गदर्शक कार्यशाला में बेहतर प्रोजेक्ट के तकनीक पर की गई चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। ब्लॉक संसाधन केंद्र मंझनपुर में सोमवार को 27 वें राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस कार्यक्रम में अधिकतम विद्यार्थियों की सहभागिता एवं स्वच्छ हरित, स्वस्थ राष्ट्र के लिए विज्ञान तकनीक एवं नवाचार के संबंध में विज्ञान शिक्षकों की कार्यशाला आयोजित की गई। समन्वयक जिला विज्ञान क्लब वसीम अहमद ने मुख्य विषय से संबंधित प्रोजेक्ट बनाने की तकनीक एवं नोडल तथा जिला स्तरीय आयोजन के पूर्व विद्यार्थियों के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के संबंध में जानकारियां दी।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में बच्चों को एक ऐसा मंच प्राप्त होता है जिसके माध्यम से वह अपनी वैज्ञानिक जिज्ञासा को उजागर कर सकते हैं। बताया कि विज्ञान कांग्रेस में मुख्य विषय से संबंधित स्थानीय समस्याओं पर आधारित प्रोजेक्ट बनाए जाते हैं। इसके पश्चात बच्चे नोडल स्तर से चयनित होकर जिला, प्रदेश व राष्ट्र स्तर पर प्रतिभाग करते हैं। उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि प्रत्येक विद्यालय से कम से कम एक प्रोजेक्ट अवश्य तैयार किए जाएं। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी डॉ अविनाश कुमार ने कहा कि विज्ञान कांग्रेस की गतिविधि के माध्यम से बच्चों में खोज एवं शोध की प्रवृत्ति जागृत होती है। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि बच्चों के बेहतर प्रोजेक्ट तैयार कराएं। ताकि वह आगे की प्रतियोगिताओं में सफल हो सकें। इस अवसर पर तुफैल अहमद, मो शाहिद, ज्ञान बाबू, विनोद कुमार, रमेश प्रसाद, दिनेश सिंह संगीता कुमारी, प्रीति गुप्ता, सपना सिंह आदि शिक्षक उपस्थित रहे।