फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: फर्जी तरीके से परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज करने की शिकायत

Sat, 11 Oct 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। अतरसुइया में फर्जी तरीके से नाम दर्ज कराने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बकोड़ा गांव निवासी ओंकार सिंह और उसकी पत्नी विद्या देवी ने अपना नाम अतरसुइया गांव के परिवार रजिस्टर में दर्ज करा लिया। आरोप है कि अतरसुइया गांव में प्रधानी का चुनाव लड़ने के लिए यह फर्जीवाड़ा किया गया। ग्राम प्रधान संदीप कुमार ने इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी से शिकायत करते हुए पंचायत सचिव पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

आरोप है कि सचिव ने रिश्तेदारी का फायदा पहुंचाने के लिए नियमों की अनदेखी की और मनमाने तरीके से नया परिवार रजिस्टर तैयार कर नकल जारी कर दी। प्रधान ने सचिव के निलंबन और मुकदमा दर्ज कर फर्जी नाम निरस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें