फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: वोटर लिस्ट में 200 फर्जी नामों की शिकायत, बीएलओ पर भी उठे सवाल

Thu, 11 Sep 2025 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव से पहले रानीपुर गांव की वोटर लिस्ट में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से करीब 200 फर्जी नाम दर्ज होने की शिकायत की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम मंझनपुर ने नायब तहसीलदार को जांच के लिए मौके पर भेजा।
विज्ञापन

जांच के लिए पहुंचीं नायब तहसीलदार मधु जैन को ग्रामीणों ने बताया कि सूची में फतेहपुर जिले के घरवासीपुर सहित अन्य गांवों के बाहरी लोगों, मृतकों और विवाह के बाद ससुराल जा चुकीं युवतियों के नाम दर्ज हैं। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि मौजूदा बीएलओ अनिल कुमार मिश्रा ने मतदाता सूची का पुनरीक्षण शुरू ही नहीं किया था।
पूछताछ पर उन्होंने निजी कारणों से असमर्थता जताई और बीएलओ ड्यूटी से मुक्त करने मांग की। इस पर जांच अधिकारी ने उन्हें चेतावनी देते हुए तत्काल काम शुरू करने के निर्देश दिए। वहीं ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए फर्जी नाम तत्काल हटाने और नए कर्मचारी को बीएलओ नियुक्त करने की मांग की।
विज्ञापन

उनका कहना है कि यदि वोटर लिस्ट शुद्ध नहीं हुई तो पंचायत चुनाव की निष्पक्षता प्रभावित होगी। इस पर नायब तहसीलदार मधु जैन ने आश्वासन दिया कि सूची में दर्ज हर नाम की जांच की जाएगी और फर्जी मतदाताओं को हटाया जाएगा। वहीं एसडीएम सुखलाल प्रसाद वर्मा ने कहा कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। निर्वाचक नामावली में केवल पात्र नागरिकों के नाम ही रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें