भीरपुर। ब्लॉक करछना के भड़ेवरा गांव का सामुदायिक शौचालय अव्यवस्था का शिकार है। शिकायत के बावजूद भी जिम्मेदार लोग अन्जान बने हुए हैं। जिससे लोगों में नाराजगी है।
ग्रामीणों ने बताया कि सामुदायिक शौचालय भड़ेवरा बाजार में 2019 में बनाया गया था। लोगों का आरोप है कि इसके निर्माण में बड़े पैमाने पर अनदेखी की गई थी और तकरीबन साल भर से यह बदहाल है। छह माह पूर्व में सामुदायिक शौचालय में चोरी हो गई थी। इसकी शिकायत संबंधित ग्राम प्रधान अनुराधा देवी की ओर से डीओ समेत करछना थाने में की गई थी। ग्राम प्रधान अनुराधा देवी ने बताया कि इसके पुनः निर्माण के लिए ब्लॉक के बीडीओ से मांग की गई है।