फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन-जागरूकता से ही रोक सकते हैं संचारी रोग: एडीएम

Mon, 06 Oct 2025 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत रविवार को जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। एडीएम (न्यायिक) प्रबुद्ध सिंह ने कलक्ट्रेट से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. संजय कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान एडीएम ने कहा कि संचारी रोगों की रोकथाम में जन-जागरूकता आवश्यक है। स्वच्छता, स्वच्छ जल और मच्छर जनित रोगों से बचाव के उपाय अपनाकर इन बीमारियों को रोका जा सकता है।


सीएमओ ने बताया कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान पांच से 31 अक्तूबर तक, वहीं दस्तक अभियान 11 से 31 अक्तूबर तक चलेगा। आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को रोगों के लक्षण, उपचार और बचाव के प्रति जागरूक करेंगी। रैली कलेक्ट्रेट से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंझनपुर तक निकाली गई, जिसमें स्वास्थ्यकर्मियों और नगर निकाय कर्मचारियों ने तख्तियां लेकर स्वच्छता व संचारी रोगों से बचाव का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें