फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड ने ली युवक की जान

Fri, 26 Jan 2018 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
दोआबा में कातिल ठंड का सितम जारी है। पछुआ हवा के साथ कोहरे की घनी चादर के साथ मौसम ने एक बार फिर करवट बदल लिया है। बुधवार की रात करारी के अमुरा गांव में एक युवक की ठंड से मौत हो गई। शाम खेत से लौटने के बाद युवक की हालत बिगड़ी थी। परिजनों को शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन


मंझनपुर  तहसील क्षेत्र के अमुरा गांव निवासी सुरेश कुमार (45) पुत्र छेदीलाल बुधवार की रात खेत की सिंचाई करने के लिए गया था। बताया जा रहा है कि देर रात वह घर लौटने के बाद खाना पीना खाकर बिस्तर पर सोने के लिए चला गया। रात अचानक युवक ठंड से कांप उठा। युवक की अचानक हालत बिगड़ती देख परिवार के लोग जब तक युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाते। सांसे थम चुकी थी। बृहस्पतिवार को परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें