फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बुजुर्गों के खिलाफ हुई निरोधात्मक कार्रवाई की जांच करेंगे सीओ

Tue, 23 Sep 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे विभाग में चालक रहे 86 साल के काजिम हुसैन व विहिप के पदाधिकारियों के खिलाफ शांति व्यवस्था में खलल डालने को लेकर की गई निरोधात्मक कार्रवाई को गंभीरता से लिया गया है। अमर उजाला में छपी खबर को संज्ञान में लेकर एसपी ने सदर सीओ को दो दिन में जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन

विहिप के पदाधिकारियों ने पुलिस से शिकायत की थी कि कस्बे में कुछ लोग रोड के किनारे बिना पर्दा डाले मीट की दुकान खोले हुए हैं। इस पर बीट सिपाही ने रिपोर्ट दी कि फारुख अजरी पुत्र अब्दुल सकूर, रियाज पुत्र इस्तिखार, शहजादे खां पुत्र नूर खां, रियाज पुत्र रहमत उल्ला, काजिम पुत्र मो. सिद्दीक व जमशेद पुत्र जमुद्दीन व दूसरे पक्ष से विहिप के जिला उपाध्यक्ष उमेश केसरवानी, जिला संपर्क प्रमुख जगदीश केसरवानी, नगर अध्यक्ष करारी राजू पटवा, कार्यकर्ता लवकुश अग्रहरि, सूर्या ऊर्फ डीके व रोहिणी जायसवाल शांतिभंग कर सकते हैं।
निरोधात्मक कार्रवाई की सिफारिश करते हुए रिपोर्ट एसडीएम को भेज दी। एसडीएम सदर ने मामले को गंभीरता से से लेते लेते हुए सभी को कार्रवाई का नोटिस भेज दिया। शनिवार को बीट सिपाही नोटिस लेकर काजिम के घर पहुंचे तो परिवार वाले हैरान हो गए। बेटे मो. खालिद ने बताया कि उनके पिता रेलवे विभाग में चालक पद से 1997 में सेवानिवृत्त हुए हैं। वह डेढ़ साल से बीमार और बिस्तर पर हैं। उनके नाम नोटिस कैसे आया। वह समझ नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन

इसी तरह एक जनवरी 1956 को जन्मे शहजादे खां के बेटे बेलाल ने बताया कि उनके पिता के खिलाफ शांति भंग का नोटिस आया है जबकि नकारात्मक गतिविधियों से उनके परिवार का कोई लेना-देना नहीं है। वहीं विहिप के पदाधिकारी नाराज है कि शिकायत करने पर उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
अमर उजाला अखबार ने बिस्तर से उठ नहीं सकते पर पुलिस को बुजुर्गों से शांति भंग की आशंका शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। एसपी राजेश कुमार ने सोमवार को बताया कि मामले की जांच सीओ सदर को दी गई। दो दिन में रिपोर्ट आने के बाद दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें