फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: घर के भीतर फंदे पर लटकता मिला छात्र का शव

Tue, 23 Sep 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोखराज कोतवाली क्षेत्र के भदवां गांव में सोमवार की सुबह आठवीं कक्षा के छात्र का शव घर के भीतर फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

भदवां गांव निवासी 16 वर्षीय शनि तिवारी पुत्र अविनाश तिवारी कक्षा आठ का छात्र था। परिवार के लोगों ने बताया कि उसे स्पष्ट बोलने में समस्या रहती थी। रविवार की शाम वह गांव का मेला देखकर घर लौटा था। इसके बाद से वह चुपचाप रहने लगा। परिवार के लोगों ने पूछने की कोशिश भी की, लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। रात को खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया।
सोमवार की सुबह परिजन जब कमरे में पहुंचे तो उसका शव फंदे पर लटकता मिला। सूचना पाकर शहजादपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें