तिलैया टीकुर गांव के समीप सीएनजी ऑटो में लगी आग। स्रोत: पुलिस
कोखराज कोतवाली के तेलैया टीकुर चौराहा के समीप कोखराज-महेवाघाट मार्ग पर रविवार रात करीब साढ़े 10 बजे सीएनजी ऑटो में आग लग गई। इसके चलते मार्ग पर जाम लग गया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाने के बाद गाड़ी सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया।
ऑटो में आग लगने के बाद चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। आग पर काबू पाने के दौरान सड़़क पर करीब छह किमी लंबा जाम लग गया। पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया। दो घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। थानाध्यक्ष चंद्रभूषण मौर्य ने बताया कि ऑटो मालिक के बारे में पता लगाया जा रहा है।
कोतवाली के खूझा गांव में शादी समारोह के दौरान पटाखा की चिंगारी से पराली में लगी आग ने बोलेरो को लपटों में घेर लिया। जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाते, पूरी गाड़ी जल चुकी थी।
खूझा निवासी अरुणेश कुमार की बेटी की रविवार को शादी थी। फतेहपुर जनपद के खखरेरू अंतर्गत उमरा गांव से बरात आई थी। द्वारचार के दौरान आतिशबाजी होने लगी। पटाखे की चिंगारी धान की पराली में जा गिरी। पराली की आग ने पास में खड़ी बराती पक्ष की बोलेरो गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक पूरी गाड़ी जल चुकी थी।
तिलैया टीकुर गांव के समीप सीएनजी ऑटो में लगी आग। स्रोत: पुलिस