फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: तीन साल की मासूम के साथ चचेरे भाई ने की अश्लील हरकत

Tue, 22 Apr 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
कौशाम्बी कोतवाली में तीन वर्षीय बच्ची के साथ चचेरे भाई ने शनिवार शाम अश्लील हरकत की। मासूम के पिता ने आरोपी पर बेटी के प्राइवेट पार्ट में लकड़ी डालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन

इलाके के एक व्यक्ति ने बताया कि शनिवार की शाम उसकी तीन साल की बेटी ने अपनी मां से प्राइवेट पार्ट में दर्द होने की बात बताई। दर्द इतना ज्यादा था कि बेटी रो रही थी। मां ने बच्ची के पिता को इस बारे में बताया। माता-पिता के पूछने पर उसने बताया कि थोड़ी देर पहले चचेरा भाई दुलार करते हुए उसे खेत की तरफ ले गया था। जहां आरोपी ने उसके नाजुक अंग में लकड़ी डाल दी थी।
पीड़ित बच्ची ने कई बार पूछने पर तुतलाती हुई आवाज में घटना की जानकारी दी। यह सुनकर परिवार वाले सन्न रह गए। रविवार की सुबह पीड़ित पिता ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज किया। पुलिस को बच्ची की मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ कौशाम्बी अभिषेक सिंह ने बताया कि आरोेपी पर कार्रवाई कर उसे हिरासत में लिया गया है। आगे की कार्रवाई मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें