फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: महिला की मौत मामले में सीएमओ ने अस्पताल संचालक से मांगा स्पष्टीकरण

Thu, 30 Oct 2025 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के दानियालपुर गांव स्थित आस्था अस्पताल में मंगलवार सुबह बुखार से पीड़ित महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने इमरजेंसी सेवाओं की कमी और स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इस मामले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार ने अस्पताल संचालक को दो दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। समय सीमा के भीतर जवाब नहीं मिलने पर अस्पताल को सील करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि सैयद सरावां गांव के मजरा कूड़ापुर निवासी राजेश कुमार ने बताया था कि उनकी पत्नी उर्मिला देवी (36) को तेज बुखार हुआ था। इलाज के लिए उसे दनियालपुर गांव के मनौरी रोड पर स्थित आस्था अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोप है कि अस्पताल स्टाफ की लापरवाही से इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। घटना की जानकारी पाकर परिजन अस्पताल में हंगामा करने लगे थे।
मामले में डिप्टी सीएमओ डॉ. अशोक सिंह और चायल सीएचसी अधीक्षक डॉ. संजय सिंह ने अस्पताल संचालक को नोटिस जारी कर दो दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा। नोटिस की एक प्रति जांच के लिए सीओ चायल को भी सौंपी गई है। सीएमओ डॉ. संजय कुमार ने बताया कि संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर अस्पताल को सील करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें