फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहनाइयों के बीच 280 जोड़ों का आज बसेगा घर

Mon, 10 Dec 2018 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
कौशाम्बी
विज्ञापन

विज्ञापन
 जिला मुख्यालय स्थित डायट परिसर में शहनाइयों के बीच भव्य पंडाल में सोमवार को जिले के 280 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। इसके लिए पिछले कई दिन से चल रही तैयारियों को रविवार की शाम अंतिम रूप दे दिया गया। मेहमानों के खान-पान, वैवाहिक जोड़ों के दान-दहेज से लेकर छोटी-छोटी चीजों को सहेजने में दिनभर अफसर जुटे रहे।

  गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले अनुसूचित जाति/जनजाति, अन्य पिछड़ा, अल्पसंख्यक एवं सामान्य वर्ग के जरूरतमंद निराश्रित, निर्धन परिवारों की विवाह योग्य कन्या, विधवा परित्यक्ता, तलाकशुदा महिलाओं की शादी के लिए प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाद योजना का संचालन किया है। इसके तहत सोमवार को डायट परिसर में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। करीब 16 हजार वर्ग फीट में भव्य पंडाल बनाया जा रहा है। इसके अंदर 5400 वर्ग फिट का वैवाहिक मंडप बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 समारोह में पहले 251 जोड़ों की शादी कराने का लक्ष्य था। पर, कार्यक्रम करीब आते ही जोड़ों की संख्या बढ़ गई। जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि रविवार को शाम तक शादी के लिए नगरीय क्षेत्र के 36 व ग्रामीण इलाकों के 246 समेत कुल 280 जोड़ों का पंजीकरण किया जा चुका है। समारोह की तैयारी के लिए रविवार को दिन भर अफसर लगे रहे। डीएम मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर आयोजन से जुडे सभी अफसर व्यवस्था को अंतिम रूप देने में जुटे रहे। अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत व जिला समाज कल्याण अधिकारी दान-दहेज के समानों की पैकिंग कराने में लगे रहे। जबकि डीएसओ कुमार निर्मलेंदु एवं डिप्टी आरएमओ अंशुमाली शंकर जोड़ो के अभिभावकों, मेहमानों के लिए जलपान की व्यवस्था को अंतिम रूप दिया। कार्यक्रम का सुपरविजन कर रहे सीडीओ इंद्रसेन सिंह ने बताया कि समारोह की अध्यक्षता सांसद विनोद सोनकर करेंगे। जबकि सदर विधायक लाल बहादुर, चायल विधायक संजय गुप्ता तथा  सिराथू के शीतला प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल विशिष्ट अतिथि होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें