फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: अर्जेंटीना से लौटी हॉकी खिलाड़ी साक्षी का किया स्वागत

Sun, 06 Jul 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
साक्षी का स्वागत करते पिता के साथ उनके पूर्व विद्यालय के चेयरमैन व कोच। फोटो- स्वयं
विज्ञापन
पश्चिमशरीरा। भारतीय हॉकी टीम दो अलग-अलग देशों में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में शामिल हुई। इस प्रतियोगिता में मूल रूप से कौशाम्बी की रहने वाले साक्षी शुक्ला भी शामिल रहीं। शुक्रवार की शाम वह वापस लौटी तो वाराणसी में लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन

हॉकी खिलाड़ी साक्षी शुक्ला ने बताया कि अर्जेंटीना में भारतीय टीम को दूसरा स्थान मिला। दूसरी प्रतियोगिता जर्मनी में हुई। जानकारी होने पर उनके पूर्व विद्यालय के चेयरमैन राजकुमार त्रिपाठी, हॉकी कोच मोहम्मद जावेद, द क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के सचिव राकेश यादव, उनके पिता प्रभात कुमार शुक्ला, बहन सोनाक्षी शुक्ला, स्मृति शुक्ल ने एयरपोर्ट पर साक्षी शुक्ला का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें