फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: मां ने डांटा तो फंदे पर झूल गया कक्षा दो का छात्र

Sun, 14 Jun 2026 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
मृतक अंकित की फाइल फोटो
विज्ञापन
लहना गांव में शनिवार दोपहर मां की डांट से क्षुब्ध होकर एक बालक ने फंदे से झूल गया। परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचे एसपी ने मौके पर जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन

लहना गांव के ही रहने वाले गणेश लोधी किसानी करते हैं। उनका बेटा अंकित कुमार (12) कक्षा दो का छात्र था। शनिवार दोपहर वह बकरी चराने खेतों की ओर गया था। परिजनों के मुताबिक, वहां उसका साथियों से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। घर लौटने पर मां अनीता देवी को जानकारी हुई तो उन्होंने डांट दिया। इसी बात से नाराज होकर उसने दूसरी मंजिल पर जाकर छत पर लगी बल्ली में बेल्ट का फंदा बनाया और झूल गया।
कुछ देर बाद अनीता देवी वहां पहुंचीं तो अंकित को लटका पाया। वह चीखने-चिल्लाने लगीं तो मौके पर परिवारीजन व ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। आननफानन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। वहां चेकअप कर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अंकित तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उससे छोटे अंशु (8), प्रियांशु (6) और शिवानी (4) शामिल हैं।
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में बालक ने मां की फटकार से नाराज होकर फंदा लगाया है। परिवार वालों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पीएम रिपोर्ट आने और परिजनों की तहरीर मिलने के बाद जांच कर विधिक कार्यवाही की जाएगी। - शिवांक सिंह, सीओ सदर

मृतक अंकित की फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें