फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बच्चों ने ‘नशे से दूरी और स्वच्छता जरूरी’ का दिया संदेश

Sun, 01 Oct 2023 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। चायल क्षेत्र के काजीपुर स्थित विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल के बच्चों ने शनिवार को जागरूकता रैली निकाली। मेरी माटी, मेरा देश अभियान के तहत भारत मां के जयकारों से शहीदों को नमन किया। साथ ही नशे से दूर रहने और स्वच्छता को अपनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन


मेरी माटी, मेरा देश, तंबाकू निषेध और स्वच्छ भारत अभियान की थीम पर निकाली गई इस रैली में एनसीसी कैडेट्स्, स्काउट, गाइड्स और ताइक्वांडो के खिलाड़ियों समेत अन्य बच्चों ने भाग लिया। विद्यालय प्रबंधक डॉ. केके तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर रैली रवाना की। रैली के दौरान बच्चों ने भारत माता की जय के साथ स्वच्छता और तंबाकू के सेवन से होने वाले नुकसान से जुड़े नारे लगाए।

इससे पहले वरिष्ठ शिक्षक राकेश मालवीय ने बच्चों को स्वच्छता के लिए हर सप्ताह दो घंटे श्रमदान करने की शपथ दिलाई। रैली जब बदनपुर घाट पहुंची तो यहां पर बच्चों ने साफ-सफाई भी की। स्थानीय लोगों को स्वच्छता का महत्व बताया। एनसीसी कमांडर कर्नल मोहापात्रा ने एनसीसी कैडेट्स व अन्य बच्चों की सराहना की। यही नहीं स्कूल के बच्चों ने अलग-अलग जगह से मिट्टी लाकर यहां कलश में एकत्र की। इस मौके पर प्रधानाचार्य राहुल शुक्ल, नकुल तिवारी, फातिमा बीवी, शाबान, काजल, जैनब, बलदाऊ, रवींद्र उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें