फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित बाल वैज्ञानिक सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
सिराथू। जनता इंटर कॉलेज पहाड़पुर में शनिवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित स्नेहा और संजना समेत अन्य बाल वैज्ञानिकों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का राज्य स्तरीय कार्यक्रम प्रयागराज के पतंजलि ऋषिकुल स्कूल में 24 से 26 दिसंबर तक हुआ था। इसमें पूर्वी उत्तर प्रदेश के 37 जनपदों के 82 बाल वैज्ञानिकों ने प्रतिभाग किया था। इनमें से 21 बाल वैज्ञानिकों का चयन राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले आयोजन में प्रतिभाग करने की खातिर हुआ है। इसमें जनता इंटर कॉलेज की दो टीमें भी चयनित हुईं। जूनियर टीम की संजना देवी व रानी देवी ने मिलकर कूड़ा कचरा प्रबंधन, प्रभाव एवं निस्तारण में नवाचार शीर्षक पर प्रोजेक्ट तैयार किया है।
सीनियर टीम की स्नेहा देवी व शालिनी देवी ने भूजल स्तर की गिरावट का अध्ययन और रोकथाम में नवाचार प्रोजेक्ट तैयार किया है। अब ये बाल वैज्ञानिक गुजरात में 27 से 31 जनवरी के बीच गुजरात में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी। इस उपलब्धि के लिए बाल वैज्ञानिकों का स्कूल में सम्मान किया गया। ग्राम प्रधान सरिता चौरसिया, राज किशोर चौरसिया और प्रधानाचार्य राकेश कुमार सिंह ने शील्ड व प्रमाणपत्र देकर छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। विज्ञान शिक्षक प्रताप सिंह को भी अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें