फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जी, जीजा कर रहा शारीरिक शोषण, कहें तो जान दे दूं

विज्ञापन
Chief Minister, brother-in-law is being physically abused, let's say death
विज्ञापन
लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर नियुक्त एक युवती अपने जीजा की गलत हरकतों से परेशान है। युवती का आरोप है कि पिता की मौत के बाद उसे अनुकंपा के आधार पर नौकरी मिली। नौकरी दिलाने के बहाने उसके सगे बहनोई ने शारीरिक शोषण किया और अब बदनाम करने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन

बहनोई ने उसकी बहन को भी छोड़ दिया है। युवती ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा कि अगर उसे इंसाफ नहीं मिला तो वह जान दे देगी।
पिपरी कोतवाली इलाके के एक गांव की युवती लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन में बतौर फिटर तैनात है।
पिता की मौत होने के बाद वह अपनी मां और दिव्यांग छोटी बहन के साथ लखनऊ में रहती है। युवती के मुताबिक मृतक आश्रित कोटे से उसे नौकरी मिली है। आरोप है पिता की मौत होने के बाद नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसके सगे बहनोई ने उसका शारीरिक शोषण किया। अब बहनोई उस पर जबरन शादी करने का दबाव बना रहा है।
उसने बहन को भी छोड़ दिया है। आए दिन बहनोई पैसों की मांग करता है। पैसा नहीं देने पर पूरे परिवार को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहा है। युवती ने कई बार पुलिस अफसरों से शिकायत की, लेकिन कहीं से इंसाफ नहीं मिला। उसने अब मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पत्नी को मायके में छोड़कर दिल्ली में रह रहा बहनोई
बहनोई की हरकतों से आजिज युवती ने बताया की उसने पत्नी और बच्चों को मायके में छोड़ दिया है और खुद दिल्ली में रहता है। पीड़िता ने बताया कि उसका बहनोई आए दिन फोन करके तरह-तरह की धमकी दे रहा है। इससे पूरा परिवार सदमे में है। पीड़िता ने खुद और परिवार के साथ अनहोनी की आशंका भी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें