फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ महा पर्व: उगा हे सूरज देव, भइले अरघ के बेर...

Tue, 17 Nov 2026 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
पुलिस लाइन परिसर में ​स्थित तालाब पर पूजा करती व्रती महिलाएं। संवाद - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
लोक आस्था और सूर्य उपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ सोमवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हो गया। जिले के विभिन्न गंगा घाटों, तालाबों और छठ घाटों पर भोर से ही भीड़ जुटी थी। घाटों पर छठी मइया के गीत गंजते रहे। 36 घंटे का निर्जला व्रत रखने वाली महिलाओं ने जल में खड़े होकर भगवान सूर्य और छठी मइया की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना कर आशीष मांगते हुए व्रत का पारण कर प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन


मंझनपुर नगर पालिका के चंद्रशेखर आजाद नगर स्थित पुलिस लाइन मंदिर के पास बने तालाब में भी महिलाओं ने पूजा की। इसमें पुलिस लाइन और टेवां गांव के डॉक्टर शुक्ला का परिवार शामिल रहा।
वहीं भरवारी, चरवा और कड़ाधाम के कुबरी घाट समेत अन्य स्थानों पर भी श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। बांस के सूप और दौरा में ठेकुआ, केला, नारियल, गन्ना समेत अन्य पूजन सामग्री सजाकर महिलाओं ने सूर्यदेव को अर्घ्य दिया।
विज्ञापन


पारंपरिक गीतों से गूंजते रहे घाट

पूजन के दौरान ''''उगा हे सूरज देव, भइले अरघ के बेर'''' और ''''कांच ही बांस के बहंगिया'''' जैसे पारंपरिक गीत गूंजते रहे। महिलाओं ने वेदी की परिक्रमा कर भगवान सूर्य को प्रणाम किया। कई व्रती महिलाओं ने मनौती पूरी होने पर पति के साथ साष्टांग प्रणाम भी किया। इसके बाद बड़ों का आशीर्वाद लेकर प्रसाद ग्रहण किया।

कुबरी घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

कड़ा के कुबरी घाट पर बिहार और पूर्वांचल के रहने वाले परिवारों ने उत्साह के साथ पूजा की। गोपालगंज बिहार निवासी विपिन यादव अपने परिवार के साथ पहुंचे। उनके अलावा बिट्टी देवी, कल्पना देवी, किरण टंडन, रुचि, लीला देवी, कौशल्या देवी, कल्याणी देवी, मनीषा देवी और राखी देवी समेत सैकड़ों महिलाओं ने सूर्य उपासना की। नगर पंचायत दारानगर-कड़ाधाम की ओर से घाट पर साफ-सफाई की व्यवस्था कराई गई थी।

पुलिस लाइन परिसर में स्थित तालाब पर पूजा करती व्रती महिलाएं। संवाद- फोटो : udhampur news

पुलिस लाइन परिसर में स्थित तालाब पर पूजा करती व्रती महिलाएं। संवाद- फोटो : udhampur news

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें