नगर में स्थित विद्यालय में पहुंचकर स्कूल वैन की जांच करते एआरटीओ कार्यालय के कर्मचारी। विभाग
यातायात माह में परिवहन विभाग की टीम स्कूलों में पहुंचकर वाहनों की जांच कर रही है। साथ ही चालकों को यातायात नियमों का शत प्रतिशत पालन कराते हुए बच्चों की जिंदगी के महत्व को समझाया।
परिवहन विभाग के मानक के अनुसार, स्कूली वाहनों का रंग पीला होने के साथ ही सीसीटीवी कैमरा, लाइव ट्रैकिंग डिवाइस, सेफ्टी रॉड वाहनों में लगाया जाए। परिवहन विभाग के आरआई रविशंकर ने बृहस्पतिवार को एमबीएस स्कूल, अवधेश बहादुर स्कूल, सेंट जेवियर्स स्कूल समेत पांच विद्यालयों में वाहनों का निरीक्षण कर छानबीन की।
उन्होंने बताया कि प्रधानाचार्य व प्रबंधक की जिम्मेदारी है कि वे अपने यहां चल रहे स्कूली वाहनों की फिटनेस परखें। हादसा होने पर प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई होगी। एआरटीओ प्रवर्तन डॉ. दिलीप कुमार गुप्ता ने बताया कि विद्यालय में वाहनों का संचालन करते समय नियमों का पालन किया जाए।