फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशाम्बी : अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर चायल विधायक ने बीएमपी के प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ दर्ज कराया केस

Wed, 10 Nov 2021 10:53 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
kaushambi news : विधायक संजय गुप्ता। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
पिपरी कोतवाली के मकदूमपुर इलाके के एक गांव में युवती की संदिग्ध मौत के मामले में चायल विधायक संजय कुमार गुप्ता के खिलाफ वीडियो वायरल करने के आरोप में बीएमपी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष दानिश अली के खिलाफ पिपरी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह कार्रवाई चायल विधायक संजय कुमार गुप्ता की तहरीर पर की है। मामले में विधायक ने साम्प्रदायिक माहौल बिगाड़ने और खुद की छवि धूमिल करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


रसूलपुर ब्यूर निवासी अधिवक्ता दानिश अली बहुजन मुक्ति पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष हैं। पिछले दिनों चौकी मकदूमपुर इलाके के एक गांव की युवती की संदिग्ध दशा में मौत हो गई थी। इस मामले को लेकर दानिश अली अपने कुछ साथियों के साथ पीड़ित परिवार से मिलने गए थे। चायल विधायक का आरोप है कि दानिश अली ने उस परिवार को मेरे विरुद्ध यह कह कर उकसाया कि विधायक दोषियों की मदद कर रहे हैं।

पीड़ित परिवार को भड़काते हुए अपने समक्ष खड़े होकर एक वीडियो बनवाया। जिसमें उनके खिलाफ अभद्र एवं अपमानजनक टिप्पणी की जा रही है। यही नहीं,  इस वीडियो को दानिश ने अपने ग्रुप आईडी से पोस्ट कर वायरल कराके उनकी छवि खराब करने का प्रयास किया। विधायक का कहना है कि विधानसभा चुनाव नजदीक देख साजिश के तहत उनकी छवि खराब करने  व सांप्रदायिक तनाव उत्पन्न कराते हुए दंगा कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


विधायक की तहरीर पर पिपरी कोतवाली पुलिस ने बीएमपी नेता के खिलाफ मानहानि व संप्रदायिक तनाव फैलाने का मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।  इंस्पेक्टर आदित्य सिंह का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को हिरासत में लेकर जेल भेजा जाएगा।

पहले भी दर्ज किया जा चुका है मुकदमा
बीएमपी नेता दानिश अली इससे पहले भी इसी प्रकार  की अभद्र टिप्पणी करते हुए सांप्रदायिक दंगा कराने का प्रयास कर चुके हैं। इस मामले में भी पिपरी कोतवाली में मामला दर्ज हुआ था। आरोपी की गिरफ्तारी भी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें