चरवा (ब्यूरो)। क्षेत्र के बल्लहा गांव निवासी संजय पुत्र हरीलाल ने बताया
कि रविवार रात उसने अपनी भैंस घर के बाहर बांध रखी थी। आधी रात के करीब ऊपर
से गुजरा जर्जर बिजली का तार अचानक टूटकर गिर गया। इसकी चपेट में आने से
भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को लेकर गांव के लोगों में खासी
नाराजगी है। लोगों का कहना है कि पूरी गांव में लगे बिजली के तार जर्जर हो
गए हैं। इसकी शिकायत कई बार एक्सईएन से की गई। पर, उन्होंने ध्यान नहीं
दिया। तारों को बदलवाया नहीं गया तो कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
ग्रामीणों में जर्जर तारों को बदलवाए नहीं जाने पर आंदोलन करने की चेतावनी
दी है।