फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बदलता मौसम, बढ़ती बीमारियां... जिला अस्पताल की ओपीडी में बढ़ी मरीजों की संख्या

विज्ञापन
मंगलवार को मेडिकल काॅलेज की मेडिसीन विभाग की ओपीडी के बाहर लगी मरीजों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव का असर अब लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल की मेडिसिन ओपीडी में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है।
विज्ञापन

सामान्य दिनों की तुलना में अब प्रतिदिन 200 से अधिक मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि बदलते मौसम के कारण वायरल संक्रमण, सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार, शरीर दर्द और अन्य समस्याओं के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं।
जिला अस्पताल के मेडिसिन विभाग के डॉ. एके सिंह ने बताया कि इन दिनों प्रतिदिन 70 से 80 मरीज सर्दी, जुकाम, खांसी और बुखार की शिकायत लेकर ओपीडी आ रहे हैं। मौसम में तेजी से हो रहे बदलाव के कारण वायरल संक्रमण फैल रहा है, जिससे मरीजों की संख्या में यह इजाफा हुआ है। उन्होंने लोगों को मौसम के अनुसार खान-पान और दिनचर्या में बदलाव करने की सलाह दी है।
विज्ञापन


वहीं, मेडिसिन विभाग के दूसरे कक्ष में मरीजों को देख रहीं डॉ. सुरभि प्रकाश ने बताया कि मंगलवार को उनकी ओपीडी में कमर दर्द, पैर दर्द, उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन) और मधुमेह (डायबिटीज) से संबंधित 50 से 60 नए मरीज पहुंचे। जांच के दौरान इनमें से अधिकांश मरीजों में विटामिन-डी की कमी पाई गई। ऐसे मरीजों को विटामिन-डी की खुराक के साथ आवश्यक उपचार दिया गया, साथ ही धूप लेने, संतुलित आहार अपनाने और नियमित व्यायाम करने की सलाह दी गई।

चिकित्सकों का कहना है कि मौसम में बदलाव के दौरान ठंडे-गर्म वातावरण से बचना चाहिए। इसके अलावा, पर्याप्त पानी पीना, पौष्टिक भोजन करना और बिना चिकित्सकीय सलाह के दवाएं नहीं लेना बेहद जरूरी है। लगातार बुखार, खांसी या शरीर में दर्द रहने पर तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन


पिछले एक सप्ताह की मेडिसिन विभाग की ओपीडी

मंगलवार : 185 मरीज
बुधवार : 176 मरीज
बृहस्पतिवार : 165 मरीज
शुक्रवार : 130 मरीज
शनिवार : 125 मरीज
सोमवार : 219 मरीज
मंगलवार : 230 मरीज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें