फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशाम्बी : बदले गए छह कोतवाली प्रभारी, चार की छिनी कुर्सी, भुवनेश चौबे बने सैनी के कोतवाल

Tue, 23 Aug 2022 01:30 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

अतिरिक्त निरीक्षक थाना मंझनपुर में रहे आलोक कुमार को प्रभारी निरीक्षक चरवा, विनोद यादव को प्रभारी साइबर सेल से प्रभारी मॉनीटरिंग सेल, आशुतोष तिवारी को अतिरिक्त निरीक्षक सैनी से प्रभारी साइबर सेल बनसा है।
विज्ञापन
up police demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार रात जिले के पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव किया गया है। एसपी हेमराज मीणा ने 15 निरीक्षक समेत 19 पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया है। तबादले की जद में कोखराज, सैनी, चरवा, करारी, पइंसा और कड़ा धाम समेत छह कोतवालियों के प्रभारी आए हैं। वहीं पीआरओ भुवनेश चौबे को सैनी कोतवाली की कमान सौंपी गई है।

विज्ञापन



कानून-व्यवस्था ठीक रखने के लिए एसपी ने सैनी कोतवाल रहे तेज बहादुर सिंह को कोखराज थाने भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक करारी सुभाष यादव को थाने से हटाकर आईजीआरएस का प्रभारी बना दिया। संतोष शर्मा को चरवा से हटाकर मीडिया सेल का प्रभारी, पइंसा में रहे रमेश चंद्र को महिला हेल्प डेस्क एवं महिला सहायता प्रकोष्ठ का प्रभारी बना दिया है। चौकी प्रभारी सिंघिया रहे विनोद मौर्या को पइंसा का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया।


अतिरिक्त निरीक्षक थाना मंझनपुर में रहे आलोक कुमार को प्रभारी निरीक्षक चरवा, विनोद यादव को प्रभारी साइबर सेल से प्रभारी मॉनीटरिंग सेल, आशुतोष तिवारी को अतिरिक्त निरीक्षक सैनी से प्रभारी साइबर सेल बनसा है। इसी तरह चौकी प्रभारी हब्बूनगर से दिनेश मिश्रा को अतिरिक्त निरीक्षक थाना मंझनपुर, चौकी प्रभारी चायल राकेश कुमार को अतिरिक्त निरीक्षक थाना कोखराज बनाया गया है।
विज्ञापन



जबकि पुलिस लाइन में रहे निसार अहमद को प्रभारी सीसीटीएनएस सेल, प्रवेश कुमार को प्रभारी महिला सम्मान कोष (आर्थिक सहायता) और महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, श्याम प्रकाश पांडेय को प्रभारी जनसूचना सेल तथा तीर्थराज यादव को क्राइम ब्रांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


इसी तरह उप निरीक्षकों में वरिष्ठ उप निरीक्षक मंझनपुर रहे प्रिंस दीक्षित को पीआरओ, थानाध्यक्ष कड़ाधाम रहे चंद्रभूषण मौर्या को करारी, पीआरओ भुवनेश चौबे को थानाध्यक्ष सैनी और चैकी प्रभारी भरवारी अभिलाष तिवारी को थानाध्यक्ष कड़ाधाम की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें