फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंगाई सभा : सीओ करेंगे जांच, खंगाले जाएंगे बैंक खाते

Thu, 12 Oct 2023 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मांतरण संबंधी मामलों में पुलिस को धन मुहैया कराने वाले की तलाश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। चंगाई सभा की आड़ में धर्मांतरण संबंधी शिकायतों को लेकर पुलिस गंभीर है। एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने ऐसे मामलों की जांच सर्किल ऑफिसरों (सीओ) से करने को कहा है। पुलिस को सभा के लिए धन मुहैया कराने वाले की भी तलाश है। इसके लिए पकड़े गए लोगों के बैंक खाते खंगाले जाएंगे।
अभी तक पुलिस ने छापामारी कर सभा के आयोजकों को तो गिरफ्तार किया लेकिन मामले की तह तक पहुंचने में नाकाम रही। सैनी कोतवाली के महुलीतीर गांव में चंगाई सभा के दौरान धर्मांतरण कराए जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इसमें नौ लोग गिरफ्तार हुए हैं।
विज्ञापन

इस बाबत सीओ सिराथू अवधेश विश्वकर्मा का कहना है कि सभा के लिए कहीं से फंडिंग की जा रही होगी। इसे लेकर पकड़े गए लोगों के बैंक खातों की डिटेल मांगी गई है। हालांकि, इस तरह का पैसा ज्यादातर कैश में आता है। फिर भी पुलिस तमाम बिंदुओं को ध्यान में रखकर प्रकरण की जांच कर रही है।
विज्ञापन

इनसेट
मध्य प्रदेश की पुलिस से संपर्क
मंझनपुर। सीओ का कहना है कि जैसा कि चर्चा है कि मध्य प्रदेश के बालाघाट स्थित चर्च में आरोपियों ने प्रशिक्षण लिया है, उसे लेकर वहां की पुलिस से संपर्क किया गया है। इसके अलावा आसपास के जिलों में जहां पर धर्मांतरण के मामले सामने आएं है, वहां की भी पुलिस से संपर्क किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें