चायल कस्बे से चलौली मोड़ होते हुए प्रयागराज जाने वाले लोगों को जल्द ही बेहतर सड़क सुविधा मिलने की उम्मीद है। लोक निर्माण विभाग ने इसके लिए मनौरी-सरायअकिल मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है।
करीब 2.5 किलोमीटर लंबे इस मार्ग को 5.50 मीटर चौड़ा करने की योजना बनाई गई है, जिस पर लगभग 6.08 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। प्रयागराज क्षेत्र के मुख्य अभियंता कार्यालय से जारी पत्र के अनुसार वित्तीय वर्ष 2026-27 में इस महत्वपूर्ण सड़क के उन्नयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रस्ताव को परीक्षण के बाद अग्रिम कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को भेजा गया है। परियोजना को मंजूरी मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा। यह मार्ग चायल तहसील के मनौरी- सरायअकिल प्रमुख राज्य मार्ग के चलौली मोड़ से लेकर प्रयागराज और उसके आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है।