फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बौद्ध वाटिका में गूंजा... करें योग, रहें निरोग का संदेश

Tue, 16 Jun 2026 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
बोद्व वाटिका में योग सप्ताह का शुभारंभ करती हुई जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर व अन्य। स्त्रो
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के तहत सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित बौद्ध वाटिका में योग सप्ताह कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान बौद्ध वाटिका करें योग, रहें निरोग के संदेश से गूंज उठा। जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
विज्ञापन

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाता है। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक और यूनानी अधिकारी प्रीतम सिंह ने बताया कि योग सप्ताह के दौरान जिले के विभिन्न स्थानों पर जागरूकता अभियान और सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें