फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: चायल के अधिवक्ताओं ने सर्किल रेट बढ़ोतरी का किया विरोध

Sun, 25 May 2025 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
चायल उपनिबंधक को मांगो का ज्ञापन सौंपते अ​धिवक्ता। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
चायल। बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष मानसिंह की अध्यक्षता में अधिवक्ताओं की शनिवार को सभागार में बैठक हुई। इस दौरान जिला प्रशासन से सर्किल रेट बढ़ोतरी का विरोध किया गया। बैठक में सर्किल रेट कम किए जाने का प्रस्ताव पारित कर डीएम को संबोधित ज्ञापन उपनिबंधक को सौंपा।
विज्ञापन

चायल बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने बताया कि तहसील चायल में छह अक्तूबर 2022 में तत्कालीन उप निबंधक से बढ़ाए गए अव्यवहारिक सर्किल रेट से जनता अभी भी उबर नहीं पा रही है। ढाई साल के अंदर फिर से सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी हो रही है। बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि नगर पालिका भरवारी और नगर पंचायत सरायअकिल के प्रस्तावित आवासीय भूमि में 500 रुपये, वाणिज्यिक दर 21 हजार, 20 हजार और 19 हजार और कृषि भूमि पर 50 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर से अधिक वृद्धि न की जाए।
चरवा नगर पंचायत में आवासीय भूमि पर 500, वाणिज्यिक भूमि पर 14 हजार, 12 हजार और वाणिज्यिक भूमि पर 20 हजार, 18 हजार और 17 हजार रुपये, कृषि योग्य भूमि पर 50 हजार प्रति हेक्टेयर से अधिक वृद्धि न की जाए। उन्होंने कहा कि चायल तहसील क्षेत्र की भौगोलिक बनावट के मुताबिक सर्किल रेट में वृद्धि कर जनता पर बोझ न बढ़ाया जाए।अधिवक्ताओं ने कहा कि सर्किल रेट बढ़ोतरी की आपत्ति पर विचार नहीं किया गया तो बार एसोसिएशन एक जून से रजिस्ट्री का बहिष्कार कर आंदोलन करेगा। इस मौके पर अधिवक्ता सगीर अहमद, धारा सिंह, सुखलाल यादव, मो. अमिर, नुरूत जमा, घनश्याम कुमार, धनंजय सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें