फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: नहर ओवरफ्लो, खेल मैदान में पानी भरने से प्रतियोगिता निरस्त

Sat, 03 Jan 2026 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
नहर ओवरफ्लो होने से कनैली माइनर भी ओवर फ्लो हो गया। इससे नहर का पानी पास ही स्थित खेल मैदान में भर गया। इससे वहां चल रही स्व. राधेश्याम एवं कुंवर साहित्य सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट को करीब एक सप्ताह के लिए स्थगित करना पड़ा। इससे नाराज खिलाड़ियों एवं ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग पर नहर की सफाई में लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कनैली गांव के पास नहर की सफाई ठीक तरीके से न होने के कारण पानी का बहाव बाधित होता है। इसके चलते बृहस्पतिवार की रात नहर ओवरफ्लो हो गई। नहर का पानी पास के खेल मैदान में भर गया। ग्रामीणों ने इसे सिंचाई विभाग की लापरवाही बताया है।
खिलाड़ियों व आयोजकों ने बताया कि टूर्नामेंट शुरू होने से पहले सिंचाई विभाग को जानकारी दी गई थी कि पानी छोड़े जाने की स्थिति में नहर ओवरफ्लो हो सकती है। इसके बावजूद जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

खेल मैदान में पानी भर जाने से खिलाड़ियों की प्रतियोगिता निरस्त हो गई। इस वजह से कम से कम एक सप्ताह तक खेल आयोजन संभव नहीं होगा। वहीं, खिलाड़ी अनूप कुमार व मुदित कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता का इंतजार पूरे साल भर रहता है।
विज्ञापन

पानी भरने से खिलाड़ियों के उत्साह में कमी है। सिंचाई विभाग को इस पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें