फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चायल विधायक ने भरवारी में लोगों की शिकायतें सुनीं

विज्ञापन
Chail MLA heard complaints of people in Bharwari - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
चायल विधायक ने भरवारी में लोगों की शिकायतें सुनीं
विज्ञापन

पन्नोई गांव के लोगों ने ग्राम प्रधान पर शौचालय की धनराशि हड़पने का आरोप लगाया
मंझनपुर (ब्यूरो)। चायल क्षेत्र के भाजपा विधायक संजय कुमार गुप्ता ने रविवार को भरवारी स्थित केंद्रीय कार्यालय में जन सुनवाई की। इसमें प्रधानमंत्री आवास, हैंडपंप, नाली-खड़ंजा, भूमि और पारिवारिक विवाद से संबंधित करीब 325 मामले आए। कुछ मामलों का निस्तारण करने के साथ ही अन्य शिकायतों के लिए विधायक ने संबंधित अफसरों को पत्र लिखा।
विज्ञापन

मलाक नागर निवासी अमृतलाल सरोज ने बताया कि उसने अपनी पत्नी के लिए आय प्रमाण पत्र बनवाने का आवेदन किया था। लेखपाल ने उसे मृत घोषित कर आवेदन अस्वीकृत कर दिया। भरवारी की उर्मिला और रागिनी देवी ने कस्बे के ही एक युवक पर रकम दोगुनी करने का झांसा देकर चिटफंड कंपनी में पैसा जमा कराने का आरोप लगाया। काजू गांव के ग्रामीणों ने शिव मंदिर मोहल्ले में विद्युतीकरण न होने पर शिकायती पत्र दिया। छोटी मौली के जुगेंद्र सिंह पड़ोसी दबंगों द्वारा जमीन कब्जा करने की शिकायत की। पन्नोई गांव के राम कुशवाहा व मनोज कुमार आदि ने ग्राम प्रधान पर शौचालय की धनराशि हड़पने का आरोप लगाया। इस मौके पर दिनेश कुमार श्रीवास्तव, सुभाषचंद्र गुप्ता, सूरज यादव, ङ्क्षपंटू कुशवाहा, जिप्पी सिंह, अरुण मिश्रा, मनोज साहू, समीर रंजन, निखिल शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें