फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजीकृत किसानों के ही धान की होगी खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजीकृत किसानों के ही धान की होगी खरीद
विज्ञापन

खाद्य विभाग के पोर्टल पर शुरू हुआ पंजीकरण, अब तक 118 ने कराया रजिस्ट्रेशन
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। समर्थन मूल्य में धान खरीदने की तैयारी में खाद्य विभाग जुट गया है। विभाग ने कृषक पंजीयन प्रारंभ कर दिया है। हालांकि 25 जुलाई से शुरू किए गए रजिस्ट्रेशन में अब तक जिले के सिर्फ 118 किसानों ने ही खाद्य विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण कराया है। जबकि धान बेचने वाले किसानों की अनुमानित संख्या करीब 11 हजार है। पंजीकरण बढ़ाने के लिए विभाग ने कवायद तेज कर दी है।
इस बार भी बिना पंजीकरण के सरकारी क्रय केंद्रों पर धान की खरीद नहीं होगी। एक नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीद के लिए किसानों का पंजीकरण खाद्य विभाग के पोर्टल पर शुरू हो गया है। जन सुविधा केंद्र व साइबर कैफे पर भी पंजीकरण की सुविधा मुहैया कराई गई है। योजना का लाभ उठाने के लिए किसानों को अपने खाते सीबीएस युक्त बैंक शाखा में खुलवाने होंगे। जिन किसानों ने पूर्व में पंजीयन कराया है, उन्हें भी नवीनीकरण कराना होगा। डिप्टी आरएमओ अंशुमाली शंकर ने बताया कि किसानों को खतौनी का खाता संख्या पंजीयन में दर्ज करके अपने कुल खाते का एवं बोए गए रकबे को अंकित करना होगा। किसानों को बैंक खाता नंबर व आईएफएससी कोड लिखने में विशेष सावधानी बरतनी होगी। जन सुविधा केंद्रों व साइबर कैफे में किसान स्वयं जाकर पंजीकरण करा सकते हैं। संबंधित तहसीलों से राजस्व विभाग की ओर से पंजीयन को सत्यापित करने के बाद सरकारी क्रय केंद्रों पर किसानों के धान की खरीद होगी। खरीद के समय किसानों को पंजीयन अभिलेख के साथ कंप्यूटराइज्ड खतौनी व फोटो युक्त पहचान पत्र लाना होगा। जिले में पहली नवंबर से शुरू होने वाली धान खरीद 28 फरवरी 2020 तक चलेगी। पंजीकरण के लिए कृषि विभाग के पोर्टल से किसानों के मोबाइल पर मैसेज भेजवाया जा रहा है। इसके अलावा मंडी समिति में बैनर लगाकर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
इनका कहना है
सरकार ने खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1,815 रुपये सामान्य (कॉमन) और ग्रेड-ए धान के लिए 1,835 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। पंजीकृत किसानों के ही धान की खरीद कराई जाएगी। पहली नवंबर से शुरू होने वाली धान खरीद की तैयारी चल रही है।
अंशुमाली शंकर-डिप्टी आरएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें