पिछड़ों को केंद्र व प्रदेश सरकार ने छला : सैनी
बुधवार को शहजादपुर में कांग्रेस ने कराया पिछड़ा वर्ग सम्मेलन
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में बुधवार को शहजादपुर में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन हुआ। कार्यक्रम में वक्ताओ ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर पिछड़ी जातियों को छलने की बात कही। कानून व्यवस्था के नाम पर भी सरकार को घेरा।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक अनिल सैनी ने कहा कि सरकार ने पिछड़ी जातियों से जो वायदे किए थे वह पूरे नहीं हुए। चुनाव में पिछड़े वर्ग को लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। लेकिन केंद्र व प्रदेश सरकार ने चुनाव बाद उन्हें हासिए पर लाकर खड़ा कर दिया। कहा कि कांग्रेस में ही पिछड़े वर्ग का सम्मान है। पिछड़े वर्ग को पार्टी से जोडने के लिए सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सीमा कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के साथ उत्पीडन के मामले बढ़े हैं। उन्नाव की बेटी के साथ हुई घटना में तो कोर्ट ने भी मान लिया कि प्रदेश में आराजकता का माहौल है। इस मौके पर पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रभारी प्रीतम चौधरी, पूर्वी यूपी के संयोजक मनोज पटेल, जिलाध्यक्ष तलत अजीम, रामसजीवन निर्मल, अरुण, साहेब पटेल, संतोष पटेल, बोलेंद्र यादव, लालचंद्र मौर्य, प्रदीप पटेल, विनोद चौधरी, मिसबाहुल ऐन, फैसल अली, छितानी लाल दिवाकर, फरमान, तवकीर अहमद, आदिल, शंभू कुशवाहा, धीरज कुमार, सरफराज आलम, प्रीतम कुशवाहा, मकसूद खां सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।