फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाला छठ: डूबते सूर्य को महिलाओं ने दिया अर्ध्य

Wed, 14 Nov 2018 12:56 AM IST
kaushambi
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। पुत्र की सुख समृद्धि की कामना के लिए छठ पूजा करने वाली महिलाओं ने मंगलवार गंगा में डूबते सूर्य को अर्ध्य दिया। इससे पहले महिलाओं ने सोमवार को निर्जला व्रत रखा। कड़ा के कुबरी घाट में इसे लेकर महिलाओं की भीड़ रही।
विज्ञापन

   छठ पूजा में सूर्य देवता की पूजा का विशेष महत्व है। सोमवार को छठ पूजा करने वाली व्रती महिलाओं ने शाम को चंद्रमा की पूजा-अर्चना की और खीर रोटी का अर्ध्य दिया था। साथ ही अपने पुत्रों के दीर्घायु की कामना की। अगले दिन मंगलवार को भी महिलाएं अपने हाथ में डाला लेकर गंगा किनारे पहुंची। सूप लेकर नदी में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्ध्य दिया। व्रती महिलाओं का मानना है कि डूबते और उगते सूर्य की जो किरणें फैली रहती हैं। वही छठ माता का स्वरूप हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें