फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: कार्य में लापरवाही पर सीडीपीओ मंझनपुर, सिराथू का वेतन कटेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
पोषण समिति की बैठक में मंगलवार को डीएम ने कड़े तेवर दिखाए। बैठक में नहीं पहुंचने और कार्यों में लापरवाही पर सीडीपीओ मंझनपुर व सिराथू का वेतन काटने का निर्दश दिया। साथ ही आंगनबाड़ी व्यवस्था सुधारने पर जोर दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने पोषण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा, निजी भवनों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों को सरकारी भवनों में स्थानांतरित किया जाए। साथ ही सभी केद्र प्रतिदिन खुलें, इसके भी अनुपालन को का आदेश दिया।डीएम ने कहा बैठक में जो नहीं आए हैं, उनसे स्पष्टीकरण लेकर वेतन रोक दें। आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की उपस्थिति कम मिलने पर नाराजगी जताई। कहा कि लाभार्थियों का शत-प्रतिशत फेस कैप्चरिंग कराई जाए और उसी के आधार पर पुष्टाहार का वितरण सुनिश्चित किया जाए।
डीएम प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना के लंबित प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में पोषण पुनर्वास केंद्र में कम सैम बच्चों के भर्ती होने पर भी नाराजगी जताई। निर्देश दिया कि अधिक बच्चों को भर्ती कर उनका नियमित फॉलोअप कराया जाए। बैठक में सीडीओ विनोद राम त्रिपाठी, सीएमओ डॉ. संजय कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें