फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सीडीपीओ पर सुविधा शुल्क मांगने का आरोप, डीएम से शिकायत

Tue, 20 Jan 2026 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
कौशाम्बी ब्लाॅक क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) पर सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी कौशाम्बी से शिकायत की है।
विज्ञापन

बेलौहन का पूरा गांव निवासी प्रिया देवी ने सोमवार को डीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसका प्रथम प्रसव 25 सितंबर 2025 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कौशाम्बी में हुआ था। प्रधानमंत्री मातृत्व योजना लाभ से संबंधित ऑनलाइन आवेदन भी कराया जा चुका है, लेकिन चार महीने बीत जाने के बाद भी आगे की कोई प्रक्रिया पूरी नहीं की गई।
आरोप है कि सीडीपीओ सतीश चंद्र की तरफ से सुविधा शुल्क की मांग की जा रही है, जिसे देने में असमर्थ होने के कारण फाइल आगे नहीं बढ़ाई जा रही। बताया कि वह पिछले चार महीने से बाल विकास परियोजना कार्यालय के चक्कर काट रही है, लेकिन अब तक उसकी कोई सुनवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन

पीड़िता ने थक हारकर जिलाधिकारी से मामले की जांच कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है, ताकि उसे शासन की योजनाओं का लाभ मिल सके। वहीं, इस मामले में सीडीपीओ सतीश चंद्र का कहना है कि आरोप बेबुनियाद हैं। नियमानुसार होगा तो प्रधानमंत्री मातृत्व का लाभ जरूर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें