कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में बोलते सीडीओ। स्रोत : प्रशासन
सीडीओ विनोद राम त्रिपाठी ने उदयन सभागार में जिला स्तरीय सलाहकार समिति एवं जिला समीक्षा समिति की बैठक कर विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान ऋण जमानुपात की समीक्षा में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और पंजाब नेशनल बैंक का प्रदर्शन मानक से कम पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई और जल्द सुधार के निर्देश दिए।
सीडीओ ने सभी बैंकरों को मानक के अनुरूप ऋण जमानुपात में प्रगति सुनिश्चित करने को कहा। फसली ऋण, किसान क्रेडिट कार्ड, मत्स्य पालन केसीसी एवं पशुपालन केसीसी की समीक्षा के दौरान उन्होंने लंबित आवेदनों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए।