फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सीडीओ ने सदर ब्लॉक का देखा हाल, बीडीओ समेत 13 कर्मचारी मिले गैर हाजिर

Sun, 26 May 2024 05:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
मंझनपुर ब्लॉक में निरीक्षण के दौरान ड्यूटी रजिस्टर चेक करते सीडीओ। स्रोत: प्रशासन
विज्ञापन
कर्मचारियों में चुनावी खुमार अभी तक नहीं उतर सका है। यह खुलासा शनिवार को सदर ब्लॉक के निरीक्षण में पहुंचे सीडीओ के सामने हुआ। बीडीओ समेत 13 कर्मचारी गैर हाजिर मिले। इससे नाराज सीडीओ ने सभी का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया। साथ ही कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए सात दिवस के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी डॉ. रवि किशोर त्रिवेदी शनिवार को मंझनपुर ब्लॉक का निरीक्षण करने पहुंचे थे। सुबह 10:15 बजे पहुंचे सीडीओ ने दफ्तर का नजारा देखा तो दंग रह गए। यहां बीडीओ देवेंद्र कुमार ओझा कार्यालय में नहीं थे।
इसके अलावा अवर अभियंता प्रभात सिंह, सहायक विकास अधिकारी सहकारिता आलोक सिंह,व अवर अभियंता लघु सिंचाई विभाग अमित कुमार बिना सूचना 22 मई से कार्यालय नहीं आए थे। सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण विभाग देवेंद्र प्रताप सिंह, सहायक विकास अधिकारी आईएसबी मो. नसर भी मौजूद नहीं मिले।
विज्ञापन

वरिष्ठ सहायक विनोद कुमार शर्मा 16 मई से लगातार अनुपस्थित थे। बोरिंग टेक्नीशियन सुनील कुमार उपाध्याय, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी (मनरेगा) आशीष कुमार मिश्र, तकनीकी सहायक संतोष कुमार सिंह, बीएमएम विनय कुमार द्विवेदी, भारतीय साहू, सीएम फेलो अतुल कुमार शर्मा अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शुक्रवार को भी सीडीओ ने विकास भवन के विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया। इस दौरान भी 15 कार्यालय के अफसर और कर्मचारी गैरहाजिर मिले थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें