फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएससी बोर्ड : 10 वीं में सुंदरम बाबू व 12 वीं में स्वरांजलि अव्वल

Tue, 14 May 2024 05:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
स्वरांजलि अग्रहरि 96.60 प्रतिशत 12 वीं लिटिल ब्लॉसम्स कान्वेंट स्कूल अजुहा।
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सोमवार को अचानक 10 वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। इंटर की परीक्षा में लिटिल ब्लाॅसम कॉन्वेंट स्कूल की स्वरांजलि अग्रहरि ने 96.6 प्रतिशत व हाईस्कूल में सुंदरम बाबू कुशवाहा ने 97.4 फीसदी अंक हासिल कर जिले में अव्वल रहे। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही मेधावियों के साथ ही उनके परिजन और शिक्षण संस्थान जश्न में डूब गए।
विज्ञापन

लिटिल ब्लॉसम काॅन्वेंट स्कूल की छात्राओं ने इंटर में पहले तीनों स्थानों पर कब्जा कर लिया। स्वरांजलि अग्रहरि ने 96.6 प्रतिशत अंक के साथ टॉप किया है। वहीं, इसी स्कूल की दीपशिखा साहू ने 96 प्रतिशत अंक द्वितीय स्थान और खुशी साहू ने 95.8 अंक लेकर जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। यहीं के सुंदरम बाबू कुशवाहा ने 97.4 प्रतिशत अंक के साथ हाईस्कूल में टॉप किया है।
सेंट फ्रांसिस बेरुआ की प्रगति केसरवानी 96.6 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय व कौशाम्बी प्रेसीडेंसी स्कूल एंड कॉलेज भरवारी की एलीफा बानो 96.2 प्रतिशत अंक हासिल कर तृतीय स्थान पर रहीं। लिटिल ब्लॉसम के प्रबंधक प्रबंधक जगदीश कुमार केसरवानी व प्रधानाचार्या सरिता केसरवानी, प्रबंधक पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने छात्रों को सफलता पर बधाई दी है।

स्वरांजलि अग्रहरि 96.60 प्रतिशत 12 वीं लिटिल ब्लॉसम्स कान्वेंट स्कूल अजुहा।

स्वरांजलि अग्रहरि 96.60 प्रतिशत 12 वीं लिटिल ब्लॉसम्स कान्वेंट स्कूल अजुहा।

स्वरांजलि अग्रहरि 96.60 प्रतिशत 12 वीं लिटिल ब्लॉसम्स कान्वेंट स्कूल अजुहा।

स्वरांजलि अग्रहरि 96.60 प्रतिशत 12 वीं लिटिल ब्लॉसम्स कान्वेंट स्कूल अजुहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें