जवाबी फायरिंग में एक बदमाश फिरोज (35) पुत्र जहीर निवासी तुर्तीपुर थाना करारी जनपद कौशाम्बी घायल हो गया। गोली उसके पैर में लगी है। उसे जिला अस्पताल मंझनपुर में इलाज के लिए ले जाया गया।यह अपराधी थाना करारी का हिस्ट्रीशीटर और इसके ऊपर कुल 12 मुकदमे दर्ज हैं। इसके कुछ अन्य सहयोगी थे जो फरार हैं, जिनकी तलाशी के लिए कई थानों की फोर्स कांबिंग कर रही है। गिरफ्तार बदमाश के पास से एक अदद तमंचा 315 बोर, एक अदद जिंदा कारतूस और तीन अदद खोखा कारतूस बरामद हुआ है।
अभियुक्त थाना करारी का हिस्ट्रीशीटर (हिस्ट्री शीट नंबर 53A) है, जिस पर कुल 14 मुकदमे पंजीकृत है, जिनका विवरण -
1. मु0अ0सं0 41/12 धारा 3/8 गोवध निवारण अधिनियम थाना करारी जनपद कौशाम्बी।
2. मु0अ0सं0 65/12 धारा 110जी सीआरपीसी थाना करारी जनपद कौशाम्बी।
3. मु0अ0सं0 02/15 धारा 3/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम थाना करारी जनपद कौशाम्बी।
4. मु0अ0सं0 348/17 धारा 147/148/149/307 भादवि थाना करारी जनपद कौशाम्बी।
5. मु0अ0सं0 351/17 धारा 25 आर्म्स एक्ट थाना करारी जनपद कौशाम्बी।
6. मु0अ0सं0 352/17 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना करारी जनपद कौशाम्बी।
7. मु0अ0सं0 180/20 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना करारी जनपद कौशाम्बी।
8. मु0अ0सं0 181/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना करारी जनपद कौशाम्बी।
9. मु0अ0सं0 504/13 धारा 3/5(क )/8 गोवध निवारण अधि0 व 279/307 भादवि व 11 पशु क्रूरता अधिनियम थाना अदलहाट जनपद मिर्जापुर।
10. मु0अ0सं0 206/22 धारा 379/411/413/429 भादवि थाना करारी जनपद कौशाम्बी।
11. मु0अ0सं0 97/22 धारा 60 एक्साइज एक्ट थाना करारी जनपद कौशाम्बी।
12. मु0अ0सं0 161/23 धारा 379 भादवि थाना चरवा जनपद कौशाम्बी।
13. मु0अ0सं0 162/23 धारा 307/379/411 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट व 11(1)(D) पशु क्रूरता अधिनियम थाना चरवा जनपद कौशाम्बी।
14. मु0अ0सं0 312/23 धारा 379/511 भादवि थाना सराय अकिल जनपद कौशाम्बी।