भाजपा सरकार ने माफिया को जेल भेजा
माफिया मुख्तार अंसारी को योगी सरकार ने जेल भेजने का काम किया है। अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि वह कहते हैं कि मैं आ रहा हूं। क्या करने आ रहे हो ? गरीबों और दलितों पर बुल्डोजर चलाने आ रहे हो या फिर राज्य की ऐसी-तैसी करने आ रहे हो। योगी सरकार ने अतीक अहमद की प्रापर्टी पर बुल्डोजर चलाकर गरीबों के लिए मकान बनवाने का काम किया।
पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप ने कहा कि प्रदेश में पुन: 300 से अधिक सीटें जिताकर भाजपा की सरकार बनाने का काम किया जाएगा। चायल विधायक संजय कुमार गुप्ता ने कहा कि सपा-बसपा के लोग चाहें जितना जोर लगा लें, यहां की जनता तीनों सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों को ही जिताने का काम करेगी। सिराथू विधायक शीतला प्रसाद पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार बिना किसी भेदभाव के सबका विकास कर रही है।
सदर विधायक लाल बहादुर ने कहा कि पहले की सरकार में विकास का आधा पैसा नेताओं की जेब में जाता था, लेकिन अब योगी और मोदी सरकार में ऐसा नहीं है। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर, अध्यक्ष अश्वनी सिंह पटेल, उपाध्यक्ष रामानंद पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, जिला प्रभारी अनिल सिंह, योगेश मौर्य, पुष्पराज पटेल, सूरज यादव, प्रतीक जायसवाल, धर्मराज मौर्य, शंकरलाल केसरवानी समेत तमाम पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।