फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: नकब लगाकर नकदी और गहने चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चरवा कोतवाली क्षेत्र के काजू गांव के मजरा हड़हाई में मंगलवार रात चोरों ने घर के पीछे की दीवार में नकब काटकर नकदी सहित जेवरात उठा ले गए। बुधवार सुबह घटना की जानकारी होने पर परिवार में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

हड़हाई गांव निवासी लवकुश कुमार ने बताया कि मंगलवार रात वह परिजनों के साथ घर की छत पर सो रहे थे। इसी दौरान चोर घर के पीछे की दीवार में नकब काटकर अंदर घुस गए। चोरों ने कमरे में रखी आलमारी का ताला तोड़ दिया और उसमें रखे 21 हजार दो सौ रुपये नकद, पांच ग्राम का सोने का लॉकेट, दो जोड़ी चांदी की बिछिया, 10 तोला चांदी की पायल, चांदी का छागल, 10 चांदी की अंगूठियां और बच्चों की दो चांदी की जंजीर उठा ले गए।
बुधवार सुबह नींद खुली तो कमरे का सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। पीड़ित ने डायल-112 पुलिस सहित थाने में घटना की तहरीर दी है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। इस संबंध में इंस्पेक्टर महेश सिंह ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें