फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: शराब के नशे में घर पहुंचे पति की पत्थर से कूंचकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के पभोषा गांव में पति-पत्नी के विवाद ने बुधवार को खौफनाक रूप ले लिया। शराब के नशे में घर पहुंचे पति पर पत्नी ने पत्थर से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल पति की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पभोषा निवासी पप्पू केवट (42) शराब पीने का आदी था। ग्रामीणों के अनुसार उसका पत्नी गुड़िया से अक्सर विवाद होता रहता था। मंगलवार देर रात पप्पू शराब नशे में घर पहुंचा और पत्नी से कहासुनी करने लगा। विवाद बढ़ने पर पत्नी गुड़िया ने पत्थर से उसके सिर और सीने पर कई वार कर दिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद पप्पू रातभर घर में दर्द से तड़पता रहा। सुबह जानकारी होने पर परिजन और पड़ोसी उसे निजी अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान पप्पू की मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि पप्पू के तीन बेटे हैं। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। क्षेत्राधिकारी कौशाम्बी जनेश्वर प्रसाद पांडेय ने बताया कि आरोपी पत्नी गुड़िया को हिरासत में लेकर घटना के बारे में छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें