फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान से नकदी और ढाई लाख के कपड़े चोरी

विज्ञापन
Cash and clothes worth two and a half million stolen from the shop - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
दुकान से नकदी और ढाई लाख के कपड़े चोरी
विज्ञापन

मकदूमपुर पुलिस चौकी के पास सोमवार रात हुई घटना, सरायअकिल के बैरगांव में भी चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
चायल। मकदूमपुर पुलिस चौकी के समीप सोमवार रात बेखौफ चोरों ने शटर काटकर एक रेडीमेड कपड़े की दुकान से लाखों का माल पार कर दिया। घटना की जानकारी दुकानदार को सुबह हुई। उसने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। वहीं सरायअकिल के बैरगांव में भी एक घर में चोरी हुई है।
विज्ञापन

पिपरी कोतवाली क्षेत्र के मकदूमपुर निवासी राकेश यादव पुत्र प्रेमचंद्र ने स्थानीय पुलिस चौकी के समीप ही रेडीमेड कपड़े की दुकान खोल रखी है। सोमवार रात वह दुकान बंद करके घर चला गया। इस दौरान शटर काटकर भीतर घुसे चोर करीब ढाई हजार रुपये नगद व लगभग ढाई लाख रुपये के कपड़े उठा ले गए। सुबह घटना की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने जांच की। हालांकि शुरूआती जांच में पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। इसी तरह सरायअकिल के बैरगांव का श्याम सिंह पुत्र मथुरा सिंह किसानी करके परिवार का खर्च चलाता है। रात को सेंध काटकर उसके घर से चोर पांच हजार रुपये नगद, कपड़ा, बर्तन, बिस्तर समेत हजारों का सामान उठा ले गए। मामले में पिपरी इंस्पेक्टर पवन त्रिवेदी का कहना है कि चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें