फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व बेटों समेत चार पर मारपीट का केस

Thu, 25 Jan 2024 04:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायअकिल पुलिस ने सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष समेत चार लोगों के खिलाफ मारपीट के मामले में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं आरोपी ने भी एसपी से जांच और कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कोतवाली के कादीपुर नेवादा निवासी संजीत सिंह ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष खड़ग सिंह से पुरानी रंजिश चल रही है। मंगलवार को दोनों के बीच मामूली बात को लेकर तीखी झड़प हो गई।
इसके बाद आरोपी ने बेटे अमित, सुमित व भतीजे सन्नाम सिंह समेत चार लोगों के साथ मिल उसे बेरहमी से पीट दिया। ग्रामीणों के बीचबचाव करने पर उसकी जान बची। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी तरफ पूर्व जिलाध्यक्ष का आरोप है कि विपक्षी उनके सरसों के खेत में पेड़ गिराकर काट रहे थे। फसल चौपट होती देख उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने परिजनों के साथ मिलकर उन्हें बेरहमी से मारापीटा। पूर्व जिलाध्यक्ष ने मामले की शिकायत बुधवार को एसपी से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें