फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सर्दी लगने से चाट विक्रेता की मौत

Thu, 25 Jan 2024 04:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सर्दी जानलेवा हो रही है। नगर पालिका परिषद भरवारी के मूरतगंज निवासी चाट विक्रेता ओम प्रकाश गुप्ता (58) को ठंड लगी थी। रात में सोए तो सुबह उठे ही नहीं।
विज्ञापन

ओम प्रकाश कस्बे में ही ठेला लगाते थे। कस्बे में ही रहने वाले उनके साढ़ू सीताराम ने बताया कि मंगलवार को ओम प्रकाश ने ठेला लगाया था। इसी बीच उन्हें सर्दी लगने लगी।तबीयत बिगड़ता देख वह शाम को जल्दी घर चले गए। रात में खाना खाने के बाद सो गए। बुधवार की सुबह पत्नी जब उन्हें जगाने पहुंची तो बिस्तर पर मृत मिले।



धूप ने बाहर निकाला, सर्द हवाओं ने अंदर भेजा
मंझनपुर। पिछले कई दिनों से जबरदस्त ठंड पड़ रही है। बुधवार को दिन भर शीतलहर का प्रकोप रहा। दोपहर में धूप निकलने से थोड़ी राहत मिली लेकिन बर्फीली हवाएं फिर भी परेशान करती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह घना कोहरा छाया रहा। 10 बजे तक स्थिति यह रही कि 20 मीटर की दूरी पर भी आते-जाते वाहन नहीं दिख रहे थे। कड़ाके की सर्दी में सुबह सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूली बच्चों को हुई। धूप निकलने पर लोग रजाई से बाहर आए। किसी ने घर की छत पर बैठकर धूप का आनंद लिया तो किसी ने दरवाजे कुर्सी और चारपाई बिछाई। लेकिन सर्द हवाओं ने उन्हें जल्दी ही अंदर भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें