करारी के भैला मकदूमपुर गांव में जहर खाने से शिवनारायण की मौत के मामले में पुलिस ने सोमवार को दंपती समेत तीन लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। मृतक की मां रनिया देवी ने बताया कि गांव के गुड्डू के घर उनका 32 वर्षीय बेटा शिवनारायण आता-जाता था।
आरोप लगाया कि 12 अप्रैल को भी गुड्डू ने उसे घर बुलाया और किसी बहाने जहर खिला दिया। हालत बिगड़ने पर परिजन शिवनारायण को लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान मौत हो गई। इंस्पेक्टर विनीत सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम भेजने के बाद मां रनिया देवी की तहरीर पर गुड्डू, उसकी पत्नी सुकरी देवी व परिवार के खिलाड़ी प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।