फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: घर में घुसकर छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश

Wed, 16 Apr 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात घर में घुसकर युवक ने नौवीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। पीड़िता ने शिकायत कर करारी पुलिस को बताया कि युवक उसका स्कूल आते-जाते समय अक्सर अश्लील फब्तियां कसता करता था।
विज्ञापन

शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पिता संग किशोरी मंगलवार सुबह करारी कोतवाली पहुंची। उसने बताया कि वह इलाके के ही एक कॉलेज में कक्षा नौ की छात्रा है। गांव का ही एक युवक करीब दो माह से कॉलेज आते- जाते समय रास्ते में अश्लील फब्तियां कसता था। उलाहना देने पर घरवाले गाली गलौज करते थे।
बताया कि सोमवार की रात आरोपी युवक दीवार के सहारे छत पर चढ़ा। घर में घुसकर आरोपी ने सोते समय छात्रा के साथ अश्लील हरकत की। नींद खुलते ही किशोरी ने शोर मचाया। इस पर युवक धमकाते हुए भाग निकला। परिजनों ने डॉयल-112 पर शिकायत किया।
विज्ञापन

सुबह जब छात्रा के परिजन आरोपी के घर उलाहना देने गए। आरोप है कि उसके घरवालों ने किशोरी के परिजनों को गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें