फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बिजली चोरी करने में तीन पर केस, 15 बकायेदारों की बत्ती गुल

Thu, 12 Jun 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
चायल। विद्युत उपकेंद्र चरवा के पूरे साझिया गांव में बुधवार दोपहर विजिलेंस टीम ने छापेमारी की। इस दौरान तीन उपभोक्ता मीटर बाईपास कर बिजली का उपभोग करते मिले। विजिलेंस प्रभारी की तहरीर पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

एक्सईएन चायल रामहरी, प्रभारी विजलेंस जगन्नाथ सिंह, जेई विजलेंस राजेंद्र दिवाकर, जेई बलवंत राम भारतीय ने टीम के साथ पूरे साझिया हॉट स्पॉट क्षेत्र में छापेमारी की। अवैध कनेक्शनों की जांच और बकाया बिजली का बिल नहीं जमा करने वालों उपभोक्ताओं के घरों की चेकिंग की गई।
इस दौरान तीन उपभोक्ता मीटर बाईपास कर बिजली चोरी करते पकड़े गए। टीम ने बिजली का बिल नहीं जमा करने वाले 15 उपभोक्तओं की बत्ती गुल कर दी। जेई विजिलेंस की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



सिराथू में 30 बकायेदारों के काटे गए कनेक्शन

सिराथू। हाई लास फीडर अभियान के तहत बुधवार को सिराथू विद्युत उपखंड क्षेत्र के सयारां मीठेपुर,निहालपुर गांव में एसडीओ प्रभात कुमार की मौजूदगी में विशेष विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया। यहां तीन लोगों पर विद्युत चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया। 50 हजार से ऊपर के 30 बड़े बकायेदारों का कनेक्शन काट दिया गया। एसडीओ ने बताया कि चेकिंग के दौरान 20 उपभोक्ताओं का लोड भी बढ़ाया गया है। कार्रवाई के दौरान अवर अभियंता आशीष कुमार मौर्य व कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें