चायल। एयरपोर्ट कोतवाली के कादिलपुर गांव में बुधवार दोपहर आबकारी टीम ने छापामार महुए की शराब व लहन बरामद की है। कादिलपुर गांव में काफी दिनों से बड़े पैमाने पर महुए की कच्ची शराब बनाई जा रही है। यह जानकारी मिलने पर बुधवार दोपहर आबकारी इंस्पेक्टर अमित कुमार श्रीवास्तव टीम के साथ कादिलपुर गांव पहुंचे। अफसरों को देख लक्ष्मी देवी व गुड़िया मौके से भाग निकलीं। उनके घर से टीम ने 10 लीटर शराब बरामद किया। इंस्पेक्टर ने बताया कि चार क्विंटल महुआ लहन को नष्ट कराते हुए दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।