फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: पंखा लगाते समय करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

Wed, 03 Sep 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
तिल्हापुर गांव में राम सिंह पटेल की मौत के बाद गमगीन बैठा परिवार। संवाद
विज्ञापन
सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के तिल्हापुर गांव में मंगलवार सुबह पंखा लगाते समय करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

तिल्हापुर गांव निवासी रामधन पटेल ने बताया कि उनका दूसरे नंबर का बेटा राम सिंह पटेल(35) मंगलवार सुबह घर में फर्राटा पंखा का तार बिजली के बोर्ड में लगा रहा था। प्लग में तार लगाने के बाद भी नहीं चला तो वह पंखे को हिलाने लगा। इस दाैरान जैसे ही बेटे राम सिंह ने पंखे को पकड़ा वह करंट की चपेट में आ गया।
करंट लगने के बाद वह करीब दो मीटर दूर गिर गया। हादसे के बाद घर के लोग नजदीकी प्राइवेट अस्पताल ले गए लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद माैके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता रामधन के मुताबिक वह गांव-गांव चाट का ठेला लगाता था। मामले में थाना प्रभारी आशुतोष सिंह ने बताया कि परिवार की ओर से किसी तरह का कोई आरोप नहीं लगाया गया है।

तिल्हापुर गांव में राम सिंह पटेल की मौत के बाद गमगीन बैठा परिवार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें