फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ स्कूलों व गांव की सफाई का जिम्मा एक कर्मचारी पर

विज्ञापन
विज्ञापन
आठ स्कूलों व गांव की सफाई का जिम्मा एक कर्मचारी पर
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन को मुंह चिढ़ा रहा कोसम इनाम गांव
संवाद न्यूज एजेंसी
बारा। स्वच्छ भारत मिशन की हकीकत देखना हो तो कोसम इनाम गांव आना होगा। गांव की बजबजाती नालियां और गंदे पड़े आठ सरकारी स्कूल अभियान को पलीता लगा रहे हैं। गांव की सफाई का जिम्मा सिर्फ एक सफाईकर्मी केे भरोसे है।
विज्ञापन

कौशाम्बी विकास खंड की कोसम इनाम बड़ी ग्राम सभा है। इस ग्राम सभा में आठ मजरे हैं। इसके अलावा इसी ग्राम सभा में क्षेत्र की प्रमुख बाजार बिजिया भी है। गांव में तीन पूर्व माध्यमिक स्कूल व पांच प्राथमिक स्कूल भी हैं। इसके बाद भी गांव की सफाई का जिम्मा सिर्फ एक सफाईकर्मी के भरोसे हैं। तीन महीने पहले तक गांव में चार लोगों की नियुक्ति थी। जिसमें से तीन का तबादला कर दिया गया। ऐसे हालात में गांव में गंदगी का अंबार लग चुका है। गांव के प्रेम मिलन सरोज, पदुम अग्रहरि व पिंटू केसरवानी आदि का कहना है कि गांव की नालियां चोक हैं। सड़कों पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। सरकारी स्कूलों में रसोइयां से झाड़ू लगवाई जाती है। इस बाबत ग्राम प्रधान शिव पूजन यादव का कहना है सफाईकर्मियों के तबादले के बाद से दिक्कत आई है। अफसरों को कई बार पत्र लिखा जा चुका है। वहीं दूसरी तरफ एडीओ पंचायत प्रेम नारायण मिश्रा का कहना है मामला संज्ञान में है। गांव में जल्द ही दो सफाईकर्मियों को नियुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें